देश

व्यक्ति ने कहा मैं बीमार, फीस देने में लाचार,CJI ने दिखाई दरियादिली..

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ अकसर अपनी दरियादिली और बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस बार फिर वह अपनी दरियादिली और फौरन एक्शन लेने की वजह से चर्चा में हैं। हुआ यूं कि सोमवार को जब वह तीन जजों की पीठ की अध्यक्षता कर रहे थे,तभी उनकी अदालत में एक ऐसे व्यक्ति का प्रवेश हुआ, जो सांस लेने में गंभीर समस्या से जूझ रहा था। उसने अपनी याचिका के बारे में चीफ जस्टिस से कुछ कहा तो CJI ने उस शख्स से कहा कि आपकी याचिका दाखिल करने में देरी हो रही है।

Advertisement

इस पर उस व्यक्ति ने सीजेआई से गुहार लगाते हुए कहा, मुझे गंभीर बीमारी है। मैं वकील की फीस नहीं दे सकता। समझ नहीं पा रहा कि मैं कैसे और क्या इंतजाम करूं? इस पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ ने फौरन कार्रवाई की और कोर्ट रूम में ही वरिष्ठ वकील शोएब आलम की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि ये व्यक्तिगत रूप से पेश हो रहे हैं। आप इनकी मदद कीजिए।

Advertisement

इसके बाद सीजेआई ने ही शोएब आलम को केस से जुड़ी जानकारी दी और उस बीमार व्यक्ति से कहा, “ये बड़े वकील साहब हैं। ये आपसे कोई फीस नहीं लेंगे। ये एमिकस क्यूरी के तौर पर पेश होंगे और आपके मामले को देखेंगे।” इसके साथ ही जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि मामले में एडवोकेट उज्जवल सिंह एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड होंगे। जिस वक्त सीजेआई यह कह रे थे, उस वक्त उनके साथी जज बेंच पर बैठे थे और कोर्ट रूम भी भरा हुआ

Related Articles

Back to top button