छत्तीसगढ़
CGMSC घोटाला मामले में 5 अधिकारियों को EOW ने किया गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन (CGMSC) में करोड़ों के रीएजेंट खरीदी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। ईओडब्लू ने कल रात वसंत कौशिक, डॉ. अनिल परसाई, शिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार और दीपक बांधे को गिरफ्तार कर लिया।
660 करोड़ के इस घोटाले का खुलासा भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग की रिपोर्ट में हुआ था। ऑडिट में पाया गया कि बिना बजट आबंटन के जरूरत से ज्यादा खरीदारी की गई, जिसे तकनीकी और भंडारण सुविधाओं के अभाव में खपाने की कोशिश की गई। गिरफ्तार अधिकारियों को आज EOW कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।




