छत्तीसगढ़बिलासपुर

मस्तूरी में शासकीय चावल, शक्कर और नमक की हेराफेरी: दो आरोपी गिरफ्तार….

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक/ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में शासकीय राशन की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। सेवा सहकारी समिति मस्तूरी के प्रबंधक और विक्रेता पर चावल, शक्कर और नमक में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

मामला मस्तूरी की सेवा सहकारी समिति से जुड़ा है, जहां प्रबंधक मनोज रात्रे और विक्रेता मनीराम कुर्रे पर सरकारी चावल, शक्कर और नमक की हेराफेरी करने का आरोप है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांच के दौरान सामने आया कि राशन वितरण के लिए दिए गए 303 क्विंटल चावल, 853 क्विंटल शक्कर और 646 क्विंटल नमक में गड़बड़ी की गई थी। जांच में 272.50 क्विंटल चावल कम पाया गया, जबकि 377 क्विंटल शक्कर और 8.04 क्विंटल नमक अतिरिक्त निकला।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और कलेक्टर खाद्य शाखा बिलासपुर के निर्देश पर मस्तूरी थाना में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

शासकीय राशन की हेराफेरी का यह मामला गंभीर है और प्रशासन अब ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रहा है। देखना होगा कि आगे और क्या कदम उठाए जाते हैं ताकि जरूरतमंदों तक उनका हक पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button