देश

केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को दी मंजूरी

 

Advertisement

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-5 मिशन’ को हाल ही में मंजूरी दे दी है।

Advertisement

बेंगलुरु मुख्यालय वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया गया।

इसमें नारायणन ने कहा कि ‘चंद्रयान-5 मिशन’ के तहत चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा जबकि चंद्रयान-3 मिशन में 25 किलोग्राम का रोवर प्रज्ञान ले जाया गया था।

Related Articles

Back to top button