मुंगेली

पैसे के विवाद में मजदूर की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार….

 

Advertisement

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में गुड़ फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

घटना 13 मार्च की रात की है, जब गुड़ फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले कुछ श्रमिक शराब पी रहे थे। इसी दौरान रविंदर कश्यप के जेब से 30,000 रुपये निकालने की बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि रविंदर कश्यप और उसके भाई दीपक कश्यप ने मिलकर सोनू उर्फ जावेद और चिंटू कश्यप पर लोहे के खुरपा और बांस के डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सोनू उर्फ जावेद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चिंटू कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू की। रविंदर और दीपक उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे का खुरपा और बांस का डंडा जब्त कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button