महासमुंद

शराब दुकान में हुई आगजनी, लाखों की शराब जलकर खाक

महासमुंद जिले में एक देशी-विदेशी संयुक्त शराब दुकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये की शराब जलकर नष्ट हो गई है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, देशी मदिरा बेमचा व अंग्रेजी मदिरा दुकान एकता चौक के संयुक्त मदिरा दुकान में यह आगजनी हुई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने मे जुटी, आबकारी विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार शराब दुकान मे कुछ लोगों के द्वारा लगाई गयी है आग। पुलिस को मौके से पेट्रोल भरा दो डिब्बा, पाइप और सीढी मिली है।

Related Articles

Back to top button