बिलासपुर

होली के रंगों से सराबोर हुए पुलिस अफसर:आईजी डॉ संजीव शुक्ला और एसपी ने खेली होली

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – होली के त्योहार पर  लोगो की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने होली के अगले दिन शनिवार को अपनी होली मनाई और जमकर होली खेली.

Advertisement

वही थानों में भी जमकर रंग गुलाल उड़े, शहर के महिला थाना, सिविल लाइन तारबहार सहित सभी थानों में जमकर होली खेली गई.सबने एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर शुभकामनायें दी.

होली का त्योहार बिलासपुर में शांति के साथ संपन्न हुआ। शहर में सक्रिय रहीं पुलिस टीम ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया, जिसके बाद जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाली पुलिस ने होली के दूसरे दिन होली मनाई।

पुलिस थानो  में सुबह से ही होली के रंग उड़ना शुरू हो गए। होली के इस उत्सव में पुलिस के आला अधिकारी भी अधिनस्थों के साथ शामिल हुए। पुलिस ऑफिसर मेस में आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला, एसपी रजनेश सिंह ने भी अधिकारियों और थानेदारों के साथ जमकर होली खेली. एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी

Related Articles

Back to top button