छत्तीसगढ़
एनकाउंटर में ढेर हुआ झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को पुलिस हिरासत में ले जाते समय एनकाउंटर में मार गिराया गया। जानकारी के मुताबिक, अमन साव को रायपुर जेल से झारखंड लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में रामगढ़ के पास अमन गैंग के लागों ने पुलिस के काफिले पर पहले बम से हमला किया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर अमन साव ने पुलिस की इंसास राइफल लूट ली और भागने लगा, जिस पर पुलिस ने पीछा किया।
इस दौरान अमन साव के साथियों ने उसे छुड़ाने के पुलिस पर हमला कर दिया, जवाबी कार्रवाई में अमन साव ढेर हो गया। गैंस्टर के साथियों के साथ मुठभेड़ में गैंस्टर के साथियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस जवान के घायल होने की खबर है।




