छत्तीसगढ़
ED कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, विधानसभा कार्यवाही का बहिष्कार

रायपुर – ईडी की कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।
सभी विधायक भिलाई के लिए रवाना हो गए हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विपक्ष के सभी सदस्य ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं।




