खेल
कुलदीप-वरुण का कहर, न्यूजीलैंड 251 पर सिमटा..

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेले जा रहे फाइनल मैच में कीवियों ने 251 रन बनाए. भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चैंपियन बनने के लिए 252 रन बनाने होंगे.
एक समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम आसानी ने 270-280 तक पहुंच जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
3-4 कैच छूटने के बावजूद टीम इंडिया के स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर उन्हें 251 रन पर रोक दिया.




