खेल

हेड ने बरपाया कहर… हैदराबाद की लगातार चौथी जीत..

Advertisement

आईपीएल 2024 के मैच नंबर-35 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हरा दिया. शनिवार (20 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने मेजबान टीम को जीत के लिए 267 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए वह 199 रनों पर सिमट गई.

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी तूफानी रही. 5 ओवरों में ही उसने 100 से ज्यादा रन बना लिए. आईपीएल के इतिहास में ओवर्स के हिसाब से यह किसी टीम का सबसे तेज शतक रहा. देखा जाए तो हेड-अभिषेक के बीच महज 6.2 ओवरों में 131 रनों की साझेदारी हुई.

अभिषेक ने 12 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. अभिषेक शर्मा को कुलदीप यादव ने चलता किया. कुलदीप ने इसके बाद उसी ओवर में एडेन मार्करम को भी सस्ते में निपटा दिया.

बाद में कुलदीप ने ट्रेविस हेड को भी चलता किया, जो 32 गेंदों पर 89 रन बनाकर आउट हुए. हेड ने अपनी तूफानी पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button