छत्तीसगढ़
राजधानी रायपुर में चली गोली, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर : राजधानी रायपुर में दो लोगों के बीच आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के उद्योग भवन के पास स्थित एक सेकंड-हैंड कार शोरूम कार्स सॉल्यूशन की है।
आरोपी जशपाल रंधावा अपने पिता के साथ वहां पहुंचा और दूसरे पक्ष के साथ विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। वहीं, उसके पिता ने भी घटना के दौरान अपनी पिस्टल निकाल ली थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, विवाद किस मामले को लेकर हुआ था, इसकी जांच की जा रही है, साथ ही आरोपियों की तलाश भी जारी है।




