छत्तीसगढ़

अधजली लाश का खुला राज : चचेरे भाई ने ही की थी हत्या, हुआ गिरफ्तार

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर जिले के रतनपुर में मिली जली हुई लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस की सतर्कता और जांच के बाद पता चला कि मृतक का ही चचेरा भाई इस हत्या का आरोपी है। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

रतनपुर थाना क्षेत्र के सॉधीपारा पहाड़ी के नीचे 28 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति की जली हुई लाश मिली थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पता चला कि हत्या सिर पर घातक वार कर की गई थी और पहचान छुपाने के लिए शव को जलाया गया था।

डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से मृतक की पहचान सूरज खैरवार के रूप में हुई। पुलिस ने जांच तेज की और आखिरकार मृतक के चचेरे भाई ओमप्रकाश ऊर्फ कोंदा खैरवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में कई इलाकों में भेजी गईं। आखिरकार 4 मार्च की सुबह आरोपी अपने घर की ओर आता दिखा, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार ‘टंगली’ बरामद करवा दिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button