छत्तीसगढ़

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, फरार आरोपी गिरफ्तार..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर : ऑनलाईन ट्रेंडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1,38,72,005 रू. लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Advertisement

राजस्व कॉलोनी निवासी बसंत पांडे ने 20 सितम्बर 2023 को सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की.इसका पूर्व परिचय कपिल दुबे पिता हेमन्त दुबे के परिवार के साथ था।

Advertisement

कपिल दुबे के पिता हेमन्त दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी मिलकर ऑनलाईन ड्रेडिंग में आकर्षक मुनाफा मिलने का झांसा देकर नगद एवं ऑनलाईन माध्यम से कुल 1,38,72005/- लेने के बाद तय समय अवधि पूरा होने पर 8907000/- रू. वापस करने एवं 4965105 रू. वापस ना कर धोखाधड़ी किए हैँ.

मामले में सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज किया जिसके बाद से आरोपी फरार था. पुलिस में आरोपी हेमंत पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

Related Articles

Back to top button