
(आशीष मौर्य संपादक/प्रदीप भोई) : बिलासपुर : ऐसा लगता है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी किसी की जान लेकर रहेंगे, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि तिफरा फ्लाईओवर ब्रिज पर बना डिवाइडर रोजाना हादसे का कारण बन रहा है.
बिलासपुर के तिफरा फ्लाईओवर पर बना डिवाइडर लगातार हादसों की वजह बन रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा. ताजा मामला बुधवार रात का है, जब रायपुर से अंडा लेकर आ रहा एक माजदा वाहन डिवाइडर से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया.
यह हादसा तिफरा फ्लाईओवर पर हुआ, जहां डिवाइडर की बनावट और सही संकेतकों की कमी के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. बुधवार रात हुए इस हादसे में वाहन का ड्राइवर बाल-बाल बच गया,
लेकिन गाड़ी में रखे हजारों अंडे सड़क पर बह गए, जिससे वहां फिसलन हो गई और अन्य वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले पर कोई कदम उठाता है या फिर ऐसे ही हादसे होते रहेंगे.

रोड में अंडे के टूट कर बहने के कारण रोड मे फिसलन हुई. जिसमें वाहन चालक गुजरते वक्त फिसल कर गिर पड़े.




