बिलासपुर

मोबाइल लौटाने के विवाद में जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार.

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रार्थी रामदेव साहू ने पुलिस को बताया कि आरोपी सोमनाथ ध्रुव से मोबाइल वापस मांगने पर उसने अपने भाई अभिषेक ध्रुव के साथ मिलकर डंडे से हमला कर दिया।

Advertisement

जिसमें रामदेव साहू और बीच-बचाव करने आए सूरज नेताम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी ओपी कुर्रे और उनकी टीम का योगदान रहा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button