देश
दिल्ली के 553 मोहल्ला क्लीनिक पर सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन में बन जाएंगे आरोग्य मंदिर

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली की 553 मौजूदा मोहल्ला क्लीनिकों को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यू-एएएम) में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 30 दिनों का लक्ष्य रखा गया है यानी 30 दिनों के भीतर दिल्ली के 553 मोहल्ला क्लानिक आरोग्य मंदिर में बदल जाएंगे।




