देश

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा….

रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान किसके हाथ में होगी, इस सस्पेंस से पर्दा हट गया है. रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तलाश पूरी हो गई है. रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान नोएल टाटा संभालेंगे.

Advertisement

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन को लेकर शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की अहम बैठक में यह फैसला हुआ. टाटा ट्रस्ट के बोर्ड ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से उन्हें अपना चेयरमैन चुना. 67 साल के नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और कई सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, जिसमें टाटा ट्रस्ट भी शामिल है. वह नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं. वह पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं.

Advertisement

Related Articles

Back to top button