छत्तीसगढ़

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृहग्राम में अपनी माँ का लिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गृहग्राम स्थित अपने निवास में सपत्नीक अपनी पूज्य माता जी का आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर उन्होंने मां के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा – “मां द्वारे की तुलसी जैसी, मां बरगद की छाया-सी,
मां कविता की सौम्य पंक्तियां, महाकाव्य की काया-सी…”

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर माता जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और अपने जीवन में माता-पिता के आशीर्वाद को सर्वोपरि बताया। गृहग्राम के बगिया में हुए इस भावनात्मक पल के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस पारिवारिक और आत्मीय क्षण ने एक बार फिर से माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की मिसाल पेश की।

Related Articles

Back to top button