गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Advertisement

(उज्ववल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। कोटमी-मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग स्थित रूमगा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जप्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

मृतक की पहचान कोरबा जिले के कोडगार गांव निवासी रमन पेंद्रो के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त करने में सफलता मिली। शव को सुरक्षित रखकर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

इस घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चन्देल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान हो चुकी है, और आगे की कार्रवाई परिजनों के पहुंचने के बाद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button