छत्तीसगढ़
दो नगर निगमों में बीजेपी की जीत, अंबिकापुर और चिरमिरी में कांग्रेस को झटका….

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के अंबिकापुर और चिरमिरी नगर निगम में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की को 5000 वोटों से हराया, जबकि चिरमिरी में कांग्रेस के विनय जायसवाल को भाजपा के रामनरेश राय ने 4000 वोटों से शिकस्त दी।
इसके अलावा 8 नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है। पूरे राज्य में 8 नगर निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायतों में महापौर, पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए मतगणना जारी है। सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।




