बिलासपुर
यात्रा करने से पहले पढ़ ले ये खबर, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत यह कार्य 12 फरवरी से 13 दिनों तक किया जा रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली ट्रेनें:
- 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (15 से 25 फरवरी)
- 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (25 फरवरी)
- 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (25 फरवरी)
- 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (24 फरवरी)
देरी से चलने वाली ट्रेनें:
- 20821 पुणे-शालीमार एक्सप्रेस (17 फरवरी) – 2 घंटे देरी
- 12767 नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस (17 फरवरी) – 1 घंटा 30 मिनट देरी
- 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल (24 फरवरी) – 3 घंटे देरी
- 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (24 फरवरी) – 2 घंटे देरी
- 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (24 फरवरी) – 2 घंटे 30 मिनट देरी
- 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (25 फरवरी) – 2 घंटे देरी
- 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल (25 फरवरी) – 2 घंटे देरी
- 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस (25 फरवरी) – 4 घंटे देरी
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन:
- 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (24 फरवरी) – ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से करें।




