रायपुर

बेबीलॉन टॉवर से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी….

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से मौके पर हडकंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Advertisement

मृतक की पहचान विजय बसोने के रूप में हुई है, जो एक सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के अंडर में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button