बिलासपुर

तैय्यब हुसैन सहित पांच के खिलाफ अपराध दर्ज…फर्जी वोटिंग को लेकर मारपीट का मामला

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर –  नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के दौरान बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 32 स्थित रघुराज सिंह स्टेडियम के मतदान केंद्र में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और निर्दलीय प्रत्याशी तैयब हुसैन पर इशारे में मारपीट करवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए तैयब और उनके समर्थको के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

Advertisement

पुलिस ने शिकायत के बाद देर रात निर्दलीय प्रत्याशी तैयब हुसैन, बाबा खान, कैफ मेमन, संदीप पाण्डेय और अन्य के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.सिविल लाइन पुलिस ने प्रशांत कश्यप की रिपोट पर मामला दर्ज किया है।

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि रघुराज सिंह स्टेडियम मतदान केंद्र में मतदान के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को रोका गया। बाद में पता चला कि वे फर्जी वोटिंग करने आए थे। इस बीच वहां कुछ युवक पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button