बिलासपुर

वार्ड 22 के भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने सभी मतदाताओं का जताया आभार, भगवा रंग में नजर आए समर्थक

 

Advertisement

बिलासपुर – वार्ड क्रमांक 22 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय यादव ने आज मिशन स्कूल मतदान केंद्र पर पूरे दिन मतदाताओं से संवाद किया। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वे लगातार सक्रिय रहे और लोगों को मतदान में मदद करते नजर आए।

Advertisement

उनके साथ भगवा वस्त्र धारण किए हुए समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जो वहां आकर्षण का केंद्र बने रहे। पूरे दिन मतदान केंद्र पर भाजपा समर्थकों का जोश देखने लायक था। संजय यादव ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने अधिकार का सही उपयोग करें और विकास के लिए भाजपा को समर्थन दें, मतदान के बाद संजय यादव ने मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया।

मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा, और मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button