पढ़ाई में तेज था, लेकिन परिवार की जिम्मेदारी भी निभाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि वे पढ़ाई में तेज थे, लेकिन बड़े भाई होने के नाते परिवार की जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ीं। उन्होंने निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और आज जनता के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। पढ़ाई के साथ-साथ परिवार का सहयोग करते हुए वे आगे बढ़ते गए और संघर्षों से सीख लेकर राजनीति में कदम रखा।
सीएम साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि : मैं पढ़ाई में बहुत तेज था, लेकिन बड़े भाई होने के कारण घर की जिम्मेदारी भी थी। मैंने निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों को निभाया और आज भगवान की कृपा और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं।”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह कहानी संघर्ष और समर्पण का उदाहरण है, जो बताती है कि कड़ी मेहनत और जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन करने से सफलता जरूर मिलती है।




