देश

प्रयागराज में भीड़ से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, बंद किया गया रेलवे स्टेशन….

प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करने के लिए हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसकी वजह से पूरा शहर जाम हो गया है।

Advertisement

रविवार से महाभीड़ का आलम यह है कि 20 मिनट का रास्ता तय करने के लिए लोग कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। प्रयागराज में रविवार को महाकुंभ मेले के सभी मार्गों पर कई किलोमीटर तक यातायात बाधित रहा।

Advertisement

भीड़ का आलम यह रहा कि प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।


Related Articles

Back to top button