देश

सिलेंडर फटने से 9 लोग हुए घायल….अस्पताल में कराया गया भर्ती

Advertisement

Advertisement

गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे मुम्बई के चेंबूर के सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला घर में हुई।

विस्फोट के बाद घर में आग लग गई और विस्फोट के प्रभाव से इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों में दो नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को गोवंडी इलाके में नागरिक संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button