
बिलासपुर – नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है, और वार्ड क्रमांक 1, बजरंग नगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवि मेहर जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। शुक्रवार को तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह भी रवि मेहर के समर्थन में प्रचार करने पहुँचे।
विधायक धर्मजीत सिंह ने वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से कमल निशान पर वोट करने की अपील करते हुए कहा कि रवि मेहर वार्ड के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड की जनता ने उन्हें अपार समर्थन दिया। स्थानीय निवासियों ने भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूरी एकजुटता के साथ कमल निशान पर मतदान करेंगे और भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगे।
रवि मेहर ने भी जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता वार्ड का संपूर्ण विकास होगा। स्वच्छता, सड़क, जल आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।भाजपा का बढ़ता जनाधार रवि मेहर के जनसंपर्क में दिखा. भारी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और भाजपा पदाधिकारी प्रचार अभियान मे शामिल हो रहे हैं। वार्ड की जनता का रुझान देख कर यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. बिलासपुर नगर निगम चुनाव मे बड़ी जीत दर्ज करने के लिए रवि मेहर पूरी तरह तैयार है।




