पुलिस ने डकैती का किया पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत 15 आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी डकैती का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी अब भी फरार हैं। इस डकैती की साजिश समाज में फैले अंधविश्वास और लालच के कारण रची गई थी।
घटना 27-28 मार्च की रात की है, जब खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केवराडीह में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक घर में डकैती को अंजाम दिया। आरोपियों को सूचना मिली थी कि इस घर में 40 करोड़ रुपये और 16 किलो सोना गड़ा हुआ है। इसी लालच में आरोपियों ने योजना बनाई और हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए घटना का मास्टरमाइंड देवराज डहरिया सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों के जेवर, नगद रकम, चार वाहन और हथियार बरामद किए
हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
01 देवराज डहरिया पिता राजेन्द्र डहरिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम केवराडीह थाना खरोरा जिला रायपुर।
02 ईश्वर रामटेके पिता स्व. शंकर लाल रामटेके उम्र 66 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
03 सप्तऋषि राज पिता स्व. विशाल राज उम्र 52 साल निवासी ग्राम भठिया थाना खरोरा जिला रायपुर।
04 अलख निरंजन रजक पिता स्व. चैत राज रजक उम्र 47 साल निवासी ग्राम अकोली थाना धरसींवा जिला रायपुर।
05 जितेन्द्र पाठक पिता रमेश पाठक उम्र 33 साल निवासी ग्राम जलसो थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।
06 तिलक वर्मा पिता स्व. आनंद राम वर्मा उम्र 58 साल निवासी ग्राम नरदहा थाना विधानसभा जिला रायपुर।
07 किशन वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 34 साल निवासी ग्राम बैकुण्ठ थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।
08 रूपेश साहू पिता भीखम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम लोहारसी थाना पलारी जिला बलौदा बाजार।
09 पिंकू राजपूत पिता दिलीप राजपूत उम्र 20 साल निवासी ग्राम नवगटा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम।
10 सूरज सेन पिता अशोक सेन उम्र 25 साल निवासी ग्राम व पोस्ट धरमपुरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम।
11 छत्रपाल राजपूत उर्फ राजू पिता नारायण राजपूत उम्र 27 साल निवासी ग्राम व पोस्ट धरमपुरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम।
12 गज्जू चंद्रवंशी पिता बलुक चंद्रवंशी उम्र 25 साल ग्राम नवघटा पोस्ट पिपरिया थाना पिपरिया जिला कवर्धा जिला कबीरधाम।
13 प्रकाश मिश्रा पिता ओम प्रकाश मिश्रा उम्र 31 साल निवासी पटवारी कालोनी थाना व जिला बलौदा बाजार।
14 साहिल खान पिता नाजिर खान उम्र 27 साल निवासी ग्राम कांपा थाना तुमगांव जिला महासमुंद।
15 सोना बारमते उर्फ सोनू पिता स्व. विश्राम बारमते उम्र 35 साल निवासी ग्राम उमरिया पोस्ट बाउली थाना सरगांव जिला मुंगेली।
गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पहले से ही अपराधी हैं। पुलिस अभी फरार 3 आरोपियों की तलाश कर रही है। रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अंधविश्वास और झरन-चापन जैसी अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।




