छत्तीसगढ़

सरपंच प्रत्याशी की नक्सलियों ने घर में घुसकर की हत्या

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेत दिया है।

Advertisement

दरअसल, जोगा पहले CPI में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

जोगा बारसे अरनपुर के सरपंच पारा का रहने वाला था। गुरुवार की देर रात भारी संख्या में नक्सली घर पहुंच गए। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी।

नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए। जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button