छत्तीसगढ़बिलासपुर

विधायक अमर अग्रवाल ने संजय यादव के पक्ष में किया प्रचार, बाईक रैली में हुए शामिल.

बिलासपुर – वार्ड क्रमांक 22 अंबेडकर नगर में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्षद प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई।रैली का नेतृत्व विधायक अमर अग्रवाल ने किया। इसमे सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement

बाइक रैली में विधायक अमर अग्रवाल और पार्षद प्रत्याशी संजय यादव कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। भाजपा समर्थकों ने हाथों में झंडे लेकर विजय घोष कर संजय यादव के समर्थन में माहौल बनाया। रैली के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।

पार्षद प्रत्याशी संजय यादव भी जनता के बीच लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने भाजपा सरकार की योजनाओं पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही।

पार्षद प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि वार्ड 22 की जनता जिस तरह से प्यार और समर्थन दे रही है, उससे यह साफ है कि भाजपा फिर से यहां जीत दर्ज करेगी। मैं जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हूं और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता मे है।

जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान भी तेज होते जा रहे हैं। वार्ड 22 में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

Related Articles

Back to top button