रायपुर

पुलिस ने 996 किलो गांजा का किया नष्टीकरण….

Advertisement

Advertisement

रायपुर – जिला रायपुर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण किया गया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देशानुसार कुल 133 प्रकरणों में जब्त 996.697 किलोग्राम गांजा को महेन्द्रा स्पंज एवं पावर लिमिटेड कंपनी, सिलतरा, थाना धरसींवा स्थित फर्नेस भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया।

इस प्रक्रिया को पर्यावरण विभाग की अनुमति के बाद जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरा किया गया। नष्टीकरण कार्यवाही में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह की अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा उपस्थित रहे।

यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशों के अनुपालन में की गई, जिससे जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का सख्त संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button