बिलासपुर

अज्ञात कारणों से अधेड़ ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी….

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिल्हा के नवागांव हथनी गांव में एक दुखद घटना घटी। 56 वर्षीय अधेड़ बालकरण सिंह ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज कर जानकारी ली। पता चला कि सुबह अन्य परिजन खेत में काम करने चले गए और बालकरण सिंह परिजनों के आने से पहले ही घर पर फांसी लगा ली।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा रवाना कर दिया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button