जशपुर

छोटे भाई ने बड़े भाई की नाक को दांत से काटकर किया अलग, हुआ गिरफ्तार

Advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक छोटे भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही बड़े भाई की नाक दांत से काटकर अलग कर दी। पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

यह घटना जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम सांवांटोली, कुकुरभुका की है। 26 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे कृष्णा कुमार यादव अपने घर में खाना खा रहे थे। तभी उनके पिता ने आवाज देकर बताया कि छोटा भाई पौलूस यादव खेत में लकड़ी का घेरा बनाने को लेकर झगड़ा कर रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

जब कृष्णा कुमार अपने छोटे भाई को समझाने पहुंचे, तो आरोपी पौलूस यादव ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते उसने अपने बड़े भाई की नाक दांत से काटकर अलग कर दी।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को इस घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 117(2) और 117(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सरोज टोप्पो समेत पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button