बिलासपुर

आरबी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग मे मनाया ग्रेजुशन डे, अतिथियों ने कहा सेवा व मानवता का दें परिचय.

(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – आरबी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग का कन्वर्सेशन प्रोग्राम धूमधाम से मनाया. सेवा और समर्पण का नर्सिंग व्यवसाय की प्रशंसा करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने कहा मानवता भी सीखना जरुरी है. कालेज के तीसरे बैच का ग्रेजुशन पूरा होने पर स्टूडेंट को सर्टिफिकेट प्रदान कर अतिथियों ने अपनी शुभकामनाये दी.

Advertisement

शहर का प्रसिद्ध RB हॉस्पिटल मे संचालित नर्सिंग कॉलेज का ग्रेजुशन सेरेमनी को लेकर यहाँ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स मे बेहद उत्साह देखा गया. गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि और बर्फ़ानीया एकेडमी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, cmho डॉ प्रमोद तिवारी जवाइंट डायरेक्टर सुरेश तिवारी डॉ आर के खेत्रपाल का कालेज प्रशासन ने आत्मीय स्वागत किया. अवसर को खास बनाने कालेज के छात्र छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. सेवा पेशे के साथ उनमे कला देख सभी मन्त्रमुद्ध हुए.

Advertisement

किसी भी मेडिकल संस्थान की सफलता और चिकित्सा विश्वस्नीयता मे वहाँ के मेडिकल स्टॉफ का अहम योगदान रहता है इस आशय के उदगार व्यक्त कर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने कहा महानगरों तक चिकित्सा इकाइयों के लिए जरुरी नर्सिंग स्टॉफ बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ में तैयार हो रहा है उन्होंने सभी नर्सिंग स्टूडेंट से समर्पण और मानवता के साथ व्यवसाय से उपर उठकर जिम्मेदारी पूरा करने का दायित्व बोध कराया.

कॉलेज निदेशक मंडल के डॉ आर पी मिश्रा और डॉ गजेंद्र सिंह धीर ने बताया कॉलेज प्रशासन और यहाँ के स्टूडेंट के लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है. तीसरे बैच का ग्रेजुशन डे सेलिब्रेट करने समारोह रखा है. इस कंन्वंर्सशन सर्टिफिकेट प्रोग्राम को लेकर संस्थान मे अध्ययनरत स्टूडेंट मे भी उत्साह है.

समारोह मे पहुंचे अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त कर निदेशक प्रिंसिपल प्रो गौराहा मैडम और प्रोफेसर्स ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया. इसके साथ ही नर्सिंग की पढ़ाई पूरा कर युवा नर्सिंग अपने जीवन के व्यवसायिक और सेवा पथ पर अग्रसर हुए सभी को शुभकामनाये दी

Related Articles

Back to top button