रायगढ़

डैम में डूबे डिप्टी कलेक्टर के बेटे का शव हुआ बरामद

Advertisement

रायगढ़ – कोतरा रोड थाना क्षेत्र के टीपाखोल डैम में डूबे डिप्टी कलेक्टर के पुत्र जॉय लकड़ा (25) का शव बुधवार सुबह गोताखोरों ने बरामद कर लिया। जॉय दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था और छुट्टियां मनाने के लिए रायगढ़ अपने घर आया हुआ था। जॉय अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने टीपाखोल डैम गया था। जानकारी के अनुसार, इयर बड्स पानी में गिर जाने के बाद उन्हें निकालने के प्रयास में जॉय डैम में गिर गया था। गहराई के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया।

Advertisement

घटना के बाद से ही रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार, बुधवार सुबह गोताखोरों ने जॉय का शव डैम से बाहर निकाला। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के पिता अजय लकड़ा बालोद जिले में डिप्टी कलेक्टर हैं, जबकि मां जिंदल स्कूल की शिक्षिका हैं।

Related Articles

Back to top button