बिलासपुर
कॉलोनी के तीन मकानों में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र स्थित लक्ष्मी ग्रीन सिटी में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। गुरुवार रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया और सोने-चांदी के जेवर, घड़ियां, और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी की यह घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

लक्ष्मी ग्रीन सिटी में रहने वाले मनीष मजूमदार, रविशंकर और सुनील गुप्ता के मकानों में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की। मनीष के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई।

चोरों की यह हरकत सुरक्षा गार्ड की लापरवाही भी उजागर करती है। घटना के समय गार्ड सो रहा था, जिससे चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कालोनीवासी बाउंड्री वॉल की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।




