छत्तीसगढ़

कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 2 लोगो की तलाश जारी, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती….

(प्रदीप भोई) बिलासपुर/सरगांव के रामबोड़ इलाके में कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। लोहा बनाने वाली फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दब गए। घटना के तुरंत बाद मजदूरों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

इस हादसे में 2 लोगो के लापता होने की खबर है उनकी खोज जारी है। मौके पर संभागायुक्त, कलेक्टर व एसपी सहित सभी अधिकारी मौजूद है, और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Advertisement
बाईट – महादेव कांवरे (संभागायुक्त)

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, और फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। मलबे से और मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।


हादसे के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। सिम्स हॉस्पिटल में डीन समेत सभी डॉक्टरों की टीम को इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलर्ट कर दिया गया है।

हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए विशेष तैयारी की गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button