छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला….2 जवान हुए घायल

सुकमा जिले में जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने हमला कर दिया। हमले में दो जवान घायल हो गए।

Advertisement

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। नक्सली दोनों जवानों के हथियार लेकर मौके पर से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में जवान ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने जवानों पर हमला कर दिया। हमले में दो जवान घायल हो गए। इसके बाद नक्सली उनके हथियार लेकर मौके पर से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button