छत्तीसगढ़

महापौर व अध्यक्षों के आरक्षण प्रक्रिया की नई तारीख घोषित….

Advertisement

Advertisement

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के आगामी आम चुनावों के तहत महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पहले यह प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होनी थी, लेकिन इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

अब यह कार्यवाही 7 जनवरी 2025, मंगलवार को पूर्व निर्धारित स्थान और समय, यानी प्रातः 10:30 बजे, आयोजित की जाएगी। इच्छुक नागरिक इस कार्यवाही में शामिल होकर इसे देख सकते हैं।

यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर और अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के तहत की जा रही है।

Related Articles

Back to top button