अम्बिकापुर

अनियंत्रित होकर घर मे घुस गया बोलेरो, महिला की हुई मौत….

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर एक ग्रामीण के घर में घुस गई, जिससे घर में बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

इस संबंध में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन में सवार चार अन्य युवक घटनास्थल से फरार हो गए हैं। घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह बोलेरो वाहन मध्यप्रदेश का है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button