छत्तीसगढ़

आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान घायल..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।

Advertisement

उन्हें हाथ और चेहरे में चोट आई है फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह पूरा मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, जवान कांकेर के पानीडोबीर कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। नक्सलियों ने हेटारकेसा के पास आईईडी प्लांट किया था।

डिफ्यूज करते समय आईईडी ब्लास्ट हो गया और बीएसएफ का एक जवान बी ईश्वर राव घायल हो गए। कैंप से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेना के MI 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। वहीं इलाके में सर्चिंग जारी है।

Related Articles

Back to top button