छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर….

Advertisement

Advertisement

बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के नेंद्रा इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।

इलाके में फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद भी इलाके में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत इलाके में सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button