जशपुर

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार….

Advertisement

जशपुर पुलिस ने पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति मनी राम को झारखंड के डाल्टनगंज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते 1 नवंबर 2024 को अपनी पत्नी चांदवती बाई (45) पर लात-घूसे और डंडे से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल चांदवती की इलाज के दौरान 17 नवंबर को मौत हो गई।

Advertisement

इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पत्थलगांव पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। सायबर सेल और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने डाल्टनगंज में दबिश देकर आरोपी मनी राम (50) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को आज (6 दिसंबर) न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इस कार्रवाई में एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनीत पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक लखेश साहू और अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button