बिलासपुर

VIDEO : सुबोध हरितवाल के तु कहने पर भड़के पूर्व महापौर, कांग्रेस भवन में हुआ हंगामा….

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार दोपहर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस भवन में बैठक ली.

Advertisement

इस दौरान जिले के प्रभारी सुबोध हरितवाल की पूर्व महापौर राजेश पांडे से तीखी नोकझोंक हो गई. दरअसल बैठक के दौरान प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया.कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करते हुए. अन्य नेताओं को बोलने का मौका दिया गया. इससे कांग्रेस के पूर्व महापौर राजेश पांडे भड़क गए.

Advertisement

जैसे ही राजेश पांडे ने जिले के प्रभारी सुबोध हरितवाल से कहां की बैठक में सीनियर लोगों को नजर अंदाज किया जा रहा है. वैसे ही जिले के प्रभारी सुबोध हरितवाल ने पूर्व महापौर से कहा कि तू हमको नियम कानून बताया. इससे पूर्व महापौर राजेश पांडे भड़क गए. उसके बाद कांग्रेस भवन राजेश पांडे की तेज आवाज से गूंज उठा. पूर्व महापौर राजेश पांडे और सुबोध हरित्वाल के बीच वहां मौजूद कांग्रेसियों की मौजूदगी में जमकर बहस हुई. देखने वाली बात यह थी कि इस पूरे विवाद का वीडियो कांग्रेसी खुद अपने मोबाइल पर बनाते दिखे.

Related Articles

Back to top button