रायपुर

दसवें राउंड की गिनती तक भाजपा के सुनील सोनी ने बढ़ाई इतने वोटों से बढ़त

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। दसवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 20,629 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं।

Advertisement

इससे पहले 9वें राउंड में भाजपा 17,912 वोट से आगे थी। आठवें राउंड में बीजेपी को 27,911 और कांग्रेस को 14,083 वोट मिले थे। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है।

Advertisement

तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे।

Related Articles

Back to top button