बिलासपुर

ओवरलोड वाहन पलटने से ड्राइवर की हुई मौके पर मौत…..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर/सीपत – शनिवार सुबह एनटीपीसी सीपत के राखड़ डैम से राखड़ लोड कर निकला एक वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। डैम से नीचे उतरते वक्त वाहन के पलटने के कारण ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम केवट उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पोंच थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

Advertisement

शुभम एनटीपीसी सीपत के हरदाडीह डैम से राखड़ लोड कर पत्थलगांव खाली करने जा रहा था। वाहन क्रमांक सीजी 10 बीटी 9914 जैसे ही डैम से नीचे उतरा, अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत भिजवाया।

Related Articles

Back to top button