देश

महाराष्ट्र में भाजपा की लहर, अकेली एकनाथ शिंदे सेना ही पूरी MVA से आगे निकली

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, इस चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने पूरे विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को पछाड़ दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि फिलहाल महायुति 216 सीटों पर आगे चल रही है और एमवीए को 48 पर बढ़त हासिल है।

Advertisement

Advertisement

ECI के अनुसार, सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक महायुति में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी 125 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, शिंदे सेना को 55 सीटों पर बढ़त हासिल है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। महायुति के तीनों बड़े दल 288 में से 284 सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे और 4 सीटें अन्य के लिए छोड़ी थीं।

इधर, MVA की तरफ से सबसे ज्यादा सीटों पर उतरी कांग्रेस को महज 22 सीटों पर बढ़त मिली है। जबकि, 2022 में तब की एमवीए सरकार के प्रमुख रहे उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी 17 सीटों पर आगे चल रही है। वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी एसपी 13 सीटों पर आगे चल रही है।

महायुति में भारतीय जनता पार्टी का 152 सीटों पर चुनाव लड़ना तय हुआ था। जबकि, महाविकास अघाड़ी की तरफ से सबसे ज्यादा सीटें 101 कांग्रेस के खाते में आई थीं। एक ओर जहां शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 96 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी को 52 और एनसीपी एसपी को 87 सीटें मिलना तय हुआ था।

Related Articles

Back to top button