छत्तीसगढ़
सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 10 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री ने की सराहना

सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ घने जंगलों में हुई, जहां सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों की मौजूदगी का पता चला था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम बस्तर क्षेत्र में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।”




